फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AAP State Joint Secretary Dr. Ujwala Karade visited the ward in Bilaspur

CG: आप नेता डॉ. उज्वला कराड़े ने वार्ड का किया भ्रमण, कहा- शहर में तेजी से फैल रहे डायरिया की जिम्मेदार है BJP

Thu, 04 Apr 2024 07:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 04 Apr 2024 07:24 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उज्वला कराड़े ने बिलासपुर में वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहर में तेजी से फैल रहे डायरिया के प्रकोप जिम्मेदार भाजपा सरकार है।

विज्ञापन
AAP State Joint Secretary Dr. Ujwala Karade visited the ward in Bilaspur
आप प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उज्वला कराड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराड़े ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामी स्पष्ट नजर आ रही है। कुछ ही माह में पूर्ण रूप से विफल हो चुकी भाजपा सरकार में बैठे लोग सिर्फ झूठी बयानबाजी करते हैं। शहर एवं वार्ड के विकास से इनका कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा सरकार में स्मार्ट सिटी का तमगा लगने के बाद बिलासपुर में स्मार्ट सिटी में मिलने वाली सुविधाओं का आभाव है। 

विज्ञापन


शहर को स्वच्छ सुंदर रखने के साथ-साथ लोगों को शुद्ध पेय जल घर-घर पहुंचाने के लिए जल अमृत मिशन के तहत लगभग 300 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत होने के बाद पैसों का बंदरबांट हो गया है। लोगों के घर पीने का साफ पानी नहीं पहुंच रहा है। भाजपा में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। लोग काम कम अपना आधिपत्य जमाने के लिए कार्य कर रहे हैं। जनता का कोई कार्य भाजपा सरकार में नहीं हो रहा। सरकार एवं उनके जन-प्रतिनिधियों की उदासीनता, लापरवाही, कमीशनखोरी के चलते जनहित के काम आज भी आधे अधूरे हैं। कम से कम सरकार लोगों के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था तो करा देती।
विज्ञापन


उज्वला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर की जल आपूर्ति वाली नलों की पाइप नालियों से होकर गुजरती हैं, इस व्यवस्था को बदल देते तो डायरिया नहीं फैलता। भाजपा सरकार के तीन माह में स्मार्ट सिटी में डायरिया फैलने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकार कितनी जिम्मेदार है। उज्वला ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में बजबजाती नालियां, गंदगी, बढ़ते मच्छरों के प्रकोप से अनेक बीमारियों का डर लोगों में बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed