फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   AAP creats magic in chhattisgarh?

छत्तीसगढ़ में छाने लगा है AAP का जादू

Wed, 15 Jan 2014 02:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jan 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
AAP creats magic in chhattisgarh?

किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म की तरह राजनीतिक पर्दे पर आते ही हिट हुई आम आदमी पार्टी के जादू से छत्तीसगढ़ भी अछूता नहीं रहा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आम आदमी पार्टी का जादू दिखने लगा है।

विज्ञापन


'आप' के चाहने वालों की संख्या में तेजी से ईजाफा हो रहा है जिसे देखते हुए हाल ही में तीसरी बार सत्ता पर काबिज हुई भाजपा और विपक्षी कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग भी सकते में हैं।
विज्ञापन


ग़ौरतलब है कि सूबे के मुखिया रमन सिंह का विधानसभा क्षेत्र है राजनांदगांव। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता वर्षों से सत्ता की बागडोर संभाल रहे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्ट्राचार के खिलाफ एक मुहिम बनकर उभरी आम आदमी पार्टी से सबसे ज़्यादा युवा मतदाता प्रभावित हुआ है जिसको ध्यान में रखते हुए महाविद्यालयों के आस-पास कैम्प लगाकर युवा मतदाताओं से 'आप' से जुड़ने की अपील की जा रही है।

25 साल के युवा AAP कार्यकर्ता ज़ीशान अली का कहना है कि हमारी भले ही जगह-जगह कैम्प लगाकर लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की मंशा है पर हमें ऐसा करने की ज़रूरत ही नहीं पड़ रही है, लोग ख़ुद होकर आप से जुड़ना चाहते हैं जिससे बदलाव की बयार साफ झलकती है।


अब देखना है कि भ्रष्ट्राचार के अनेकों आरोप लगने के बाद भी छत्तीसगढ़ की सत्ता का जायका ले चुकी पार्टियों को आने वाले लोकसभा चुनावों में कैसे पटखनी देती है आम आदमी पार्टी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed