{"_id":"a7173880-59be-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aamir-khan-likely-to-be-chhattisgarh-brand-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के ब्रांड एंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमिर खान बन सकते हैं छत्तीसगढ़ के ब्रांड एंबेसडर
बिलासपुर/एजेंसी
Updated Tue, 08 Jan 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनने का प्रस्ताव किया गया है। भाजपा सरकार ने आमिर को यह ऑफर राज्य में धान उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किया है।
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने मंगलवार को कहा कि यदि सब कुछ ठीक रहा तो आमिर खान मार्च तक छत्तीसगढ़ के ब्रांड एंबेसडर होंगे। उन्होंने कहा कि यह गुजरात टूरिज्म का समर्थन कर रहे मेगास्टार अमिताभ बच्चन की भांति होगा।
विज्ञापन
आमिर छत्तीसगढ़ में धान उत्पादन को बढ़ावा देंगे। राज्य के लोगों का मुख्य रोजगार कृषि है। बॉलीवुड अभिनेता के साथ बातचीत चल रही है और जल्द ही वह इस पर अंतिम निर्णय ले लेंगे।
विज्ञापन