फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Aam Aadmi Party appointed two MLAs from Punjab co-incharges in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: आप ने की दो सहप्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश में उतरे पंजाब के 2 विधायक, तेज होगी चुनावी तैयारी

Fri, 25 Aug 2023 12:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 25 Aug 2023 12:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में 2 और सहप्रभारियों की नियुक्ति किया है। दोनों ही पंजाब के विधायक हैं। प्रदेश में आप चुनावी रणनीतियों पर जमकर तैयारियों में जुट गए हैं। 
 

विज्ञापन
Aam Aadmi Party appointed two MLAs from Punjab co-incharges in Chhattisgarh
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने की दो सहप्रभारियों की नियुक्ति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को शेष कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टी जमीनी स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तरों में जाकर अपने वायदों को गिना रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी अपनी तैयारी को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ में 2 और सहप्रभारियों की नियुक्ति किया है। दोनों ही पंजाब के विधायक हैं। प्रदेश में आप चुनावी रणनीतियों पर जमकर तैयारियों में जुट गए हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में आप ने दो सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। आप ने बताया कि अमोलक सिंह और अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। आप के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संदीप पाठक ने ये नियुक्तियां की है। दोनों ही पंजाब के विधायक हैं। पंजाब के फरीदकोट जिले की जैतो विधानसभा से अमोलक सिंह और पंजाब के मोगा जिले की बाघा पुराना विधानसभा से अमृतपाल सिंह सुखानंद को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


आप ने 9 गारंटी देकर दावेदारी पेश 
इससे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रायपुर में चुनावी शंखनाद करते हुए छत्तीसगढ़वासियों को 9 गारंटी दी है। वहीं 10वीं गारंटी जब वो चौथी बार प्रदेश आएंगे, तब देंगे। आप ने 9 गारंटी देकर चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंजाब-दिल्ली के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस-बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। भगवंत मान ने कहा कि अन्य सभी पार्टियां झूठी घोषणा पत्र बनाती हैं। भारतीय राजनीति के इतिहास में केवल आप ही जनता को उनके हक और अधिकार की 'गारंटी' देती है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली और पंजाबवासियों को मिल रही सरकारी सुविधाओं का बखान किया। राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि निशुल्क बिजली की गारंटी से ही सबसे ज्यादा बीजेपी को करंट लगती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed