{"_id":"6867c5937781c7466f038ae1","slug":"a-young-man-was-beaten-up-on-charge-of-molesting-his-wife-in-atal-awas-korba-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: कोरबा के अटल आवास में पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: कोरबा के अटल आवास में पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस
Fri, 04 Jul 2025 06:07 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 04 Jul 2025 06:07 PM IST
सार
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अटल आवास में पत्नी से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक की सार्वजनिक पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने शिकायत न मिलने की बात कही, लेकिन स्थानीय लोग क्षेत्र में बढ़ते अपराधों से परेशान होकर सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी में पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अटल आवास में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय निवासी भयभीत और परेशान हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक की सार्वजनिक रूप से पिटाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिटाई करने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा था। यह घटना लगातर एक घंटे तक चली, जिसमें मारपीट के साथ-साठी जेब से सामान निकालने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भारी बारिश के बीच यह ड्रामा चलता रहा और कुछ लोग इसे मोबाइल में रिकॉर्ड करते रहे। बीच-बचाव की कोशिश करने वालों की संख्या भी सीमित थी। वीडियो में मारपीट करने वाला और मार खाने वाला दोनों अटल आवास के निवासी बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के साथ दावा किया गया कि अटल आवास में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है, और मारपीट, लूटपाट, चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी अटल आवास में मारपीट, चोरी और हत्या जैसी वारदातें हो चुकी हैं। निवासी भय के साये में जीने को मजबूर हैं और पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू की है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए अभियान भी शुरू किया है, जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासियों ने अटल आवास में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।