{"_id":"68e0d88d5805441fea053be3","slug":"a-young-man-drowned-in-ratakhar-anicut-dam-younger-brother-jumped-to-save-his-elder-brother-in-korba-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: 'मिनी गोवा' राताखार एनीकेट डैम में युवक की डूबने से मौत, बड़े भाई को बचाने छोटे ने लगाया छलांग,तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: 'मिनी गोवा' राताखार एनीकेट डैम में युवक की डूबने से मौत, बड़े भाई को बचाने छोटे ने लगाया छलांग,तलाश जारी
Sat, 04 Oct 2025 01:49 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:49 PM IST
सार
पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब श्याम सिंह नामक युवक नहाते समय डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका छोटा भाई पवन सिंह डैम में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
मृतक का तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरबा जिले के राताखार एनीकेट डैम, जिसे लोग मिनी गोवा के नाम से भी जानते हैं। वहां पिकनिक मनाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब श्याम सिंह नामक युवक नहाते समय डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका छोटा भाई पवन सिंह डैम में कूद पड़ा, लेकिन तेज बहाव में बह गया। श्याम सिंह किसी तरह बच निकला, जबकि पवन अब भी लापता है।
सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस और नगर सेना की गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और पवन की तलाश शुरू की। डैम में पानी अधिक और बहाव तेज होने से तलाश अभियान में दिक्कतें आ रही हैं। लापता युवक के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया कि पवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था और घर का लाडला माना जाता था। वह रोज़ी-मजदूरी कर परिवार की आर्थिक स्थिति में सहयोग करता था।
हादसे के दिन वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान बड़ा भाई श्याम डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए पवन ने छलांग लगाई, लेकिन खुद बह गया। फिलहाल पुलिस पिकनिक पर आए अन्य युवकों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की सटीक जानकारी जुटाई जा सके। वहीं परिजन और स्थानीय लोग पवन के सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं।