{"_id":"68fb8570c00696fc880a0bfb","slug":"a-young-man-died-after-being-hit-by-a-speeding-dumper-angry-villagers-blocked-the-road-in-raigarh-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh Road Accident: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Fri, 24 Oct 2025 07:26 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 24 Oct 2025 07:26 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम देलारी निवासी सुशील यादव (35 वर्ष) जो कि इलेक्ट्रिशियन का काम करता था, शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे सराईपाली से देलारी की ओर जा रहा था। इसी दौरान जब वह सराईपाली के तालाब के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे फ्लाईएश लोड डंपर (क्रमांक CG 04 JD 7616) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुशील यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जाम के चलते इस मार्ग पर दोनों ओर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पूंजीपथरा थाना पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है। देर शाम तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बातचीत जारी रही।