Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A tiger was electrocuted to death in the Ghui forest range Sarpanch Siska Kujur has been arrested by the poli

Chhattisgarh: घुई वन परिक्षेत्र में बाघ की करंट से हत्या, सरपंच सिस्का कुजूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 18 Dec 2025 01:53 PM IST
विज्ञापन
A tiger was electrocuted to death in the Ghui forest range Sarpanch Siska Kujur has been arrested by the poli
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

छत्तीसगढ़ के गुरु घासीदास–तैमोर–पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र में बाघ की करंट लगाकर की गई हत्या के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम परसडीहा की सरपंच सिस्का कुजूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार आरोपी सरपंच की भूमिका बाघ शिकार की साजिश में सामने आई है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर बाघ के नाखून और बाल बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। ये बरामदगी मामले में अहम साक्ष्य मानी जा रही है। वन विभाग ने बताया कि बाघ की हत्या करंट लगाकर की गई थी। यह इलाका सूरजपुर और बलरामपुर जिले की सीमा से सटा हुआ है, जहां पहले भी जंगली सूअर के शिकार के लिए करंट फैलाने की घटनाएं सामने आती रही हैं। 
विज्ञापन


इसी अवैध गतिविधि की चपेट में आकर बाघ की मौत हुई। मामले के खुलासे के बाद वन विभाग की टीमें लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हैं। डॉग स्क्वायड और विशेष दलों को जंगल और आसपास के गांवों में लगाया गया है। विभाग का दावा है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बाघ जैसे संरक्षित वन्य प्राणी की हत्या एक गंभीर अपराध है और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed