{"_id":"6b0042d63d48c702e40facd5","slug":"a-speeding-school-bus-crushes-a-couple-riding-a-bike-in-durg-killing-both-the-husband-and-wife-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजी: दुर्ग में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति-पत्नी दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीजी: दुर्ग में तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पति-पत्नी दोनों की मौत
Fri, 20 Nov 2026 06:26 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:26 PM IST
सार
तेज रफ्तार स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। दोनों दशगात्र कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। हादसे में पति की अस्पताल में और गंभीर रूप से घायल पत्नी की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हुई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने मोटरसाइकिल सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पति और पत्नी दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना के समय दोनों पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे दंपती
ग्राम भुरकुनी निवासी द्रोणाचार्य साहू अपनी पत्नी तामेश्वरी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रानीतराई क्षेत्र के ग्राम कौही में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के पश्चात दोनों वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल पाटन स्थित महामाया चौक से आगे अमलेश्वर मार्ग पर सुलभ शौचालय के समीप पहुंची, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के आरोपों के मुताबिक बस चालक अत्यंत तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इस जोरदार भिड़ंत के कारण दोनों पति-पत्नी सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें अत्यंत गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में पति की मौत और पत्नी का रायपुर में दम
सूचना मिलते ही 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में पड़े दोनों घायलों को इलाज के लिए पाटन के शासकीय अस्पताल ले गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद द्रोणाचार्य साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं उनकी पत्नी तामेश्वरी साहू की शारीरिक स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया। रायपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान तामेश्वरी साहू ने भी दम तोड़ दिया।
बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने वाले बस चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता तथा मोटरयान अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच अधिकारी हादसे के समय बस की गति, चालक की गफलत और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की समीक्षा कर रहे हैं।