फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A person died due to drowning in a pond in Gaurela Pendra Marwahi

CG: 'मैं खुद चल सकता हूं' शराब के नशे में पिता ने बेटे से छुड़ाया हाथ, चलते-चलते तालाब में गिरा; डूबने से मौत

Thu, 26 Jun 2025 06:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: श्याम जी. Updated Thu, 26 Jun 2025 06:28 PM IST
सार

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में शव की खोज शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ बिलासपुर की टीम को बुलाया गया। टीम ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला।

विज्ञापन
A person died due to drowning in a pond in Gaurela Pendra Marwahi
तालाब में डूबने से शख्स की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में शराब के नशे में घर लौट रहे एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के खोडरी चौकी अंतर्गत नवापारा गांव का है। राम सिंह नागेश नशे में था और वह तालाब में डूब गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राम सिंह बुधवार रात में शराब के नशे में सड़क किनारे था। उसका बेटा उसे हाथ पकड़कर घर ले जा रहा था। तालाब के पास पहुंचने पर राम सिंह ने बेटे का हाथ छुड़ाकर कहा कि वह खुद चल सकता है। इसके बाद वह चलते-चलते तालाब में गिर गया। बेटे ने सोचा कि वह घर पहुंच जाएगा और वह घर लौट गया। सुबह तक राम सिंह के घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोडरी चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में शव की खोज शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद एनडीआरएफ बिलासपुर की टीम को बुलाया गया। टीम ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को तालाब से निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed