फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   a man physical abuse with girl in raipur, accused arreseted

Raipur: हैवान आशिक; पहले प्यार में फंसाया, फिर होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, VIDEO बनाकर ऐंठे रुपए, गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2023 05:39 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 16 Jun 2023 05:39 PM IST
सार

प्रेमजाल में फंसाकर धोखा देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। ऐसा ही एक मामला रायपुर में देखने को मिला है। आरोपी प्रेमी ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर पहले दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं प्रेमी के नाम पर हैवान आशिक ने लड़की का आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन
a man physical abuse with girl in raipur, accused arreseted
1 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रेमजाल में फंसाकर धोखा देने का सिलसिला नहीं थम रहा है। ऐसा ही एक मामला रायपुर में देखने को मिला है। आरोपी प्रेमी ने लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर पहले दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं प्रेमी के नाम पर हैवान आशिक ने लड़की का आपत्तिजनक हालत में वीडियो भी बनाया। उसके बाद बॉयफ्रेंड ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। लड़की से दुष्कर्म करते रहा और पैसे ऐंठते रहा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मौदहापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा। 

विज्ञापन


आरोपा लड़की के साथ जबरन दुष्कर्म करता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करता रहा। बॉयफ्रेंड ने लड़की को बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, वहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पहले से होटल में रूम बुक कर लड़की का न्यूड वीडियो भी बनाया। इस न्यूड वीडियो को दिखाकर लड़की को ब्लैकमेल करते रहा। अपने हिसाब से उसे बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करते रहा और पैसे ऐंठते रहा।  ब्लैकमेल करके 10 हजार रुपए हड़प लिया। तंग आकर लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस थाने मौदहापारा में की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुजफ्फरपुर उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी ईफ्तार खान को गिरफ्तार किया।  फिलहाल, आरोपी रायपुर के पुरानी बस्ती में रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed