फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A herd of wild boars entered house in Marwahi

Chhattisgarh: घर में घुसा जंगली सुअरों का झुंड, दहशत के मारे लोगों का हुआ ऐसा हाल, मददगार बनी वन विभाग की टीम

Sat, 08 Apr 2023 05:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 08 Apr 2023 05:51 PM IST
सार

डरे सहमे लोग घर को खुला छोड़ बाहर निकल गए और घर के अंदर जंगली सुअर के घुसे होने की जानकारी मरवाही वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को दी। इसके बाद टीम ने सुअरों को बाहर खदेड़ा।

विज्ञापन
A herd of wild boars entered house in Marwahi
कमरे में घुसे बैठे जंगली सुअर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मरवाही के चिचगोहना इलाके में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के ही रहने वाले राय परिवार ने घर के अंदर कमरे में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन जंगली सुअर को देखा। फिर क्या था घर वाले घर से बाहर आ गए और मामले की जानकारी वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने काफी मसक्कत के बाद तीनों जंगली सुअर को घर से बाहर खदेड़ा। जिसके बाद सुअर जंगल की ओर भाग गए, तब कहीं जाकर घर वालो ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

मामला मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र का है, जहां पर चिचगोहना गांव में रहने वाले पंकज राय के घर में आज उस समय हड़कंप मच गया जब घर के लोगों ने एक कमरे में तीन जंगली सुअर को देखा। फिर क्या था डरे सहमे लोग घर को खुला छोड़ बाहर निकल गए और घर के अंदर जंगली सुअर के घुसे होने की जानकारी मरवाही वन परिक्षेत्र के अधिकारियों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही मरवाही वन अमला चिचगोहना में पंकज राय के निवास पहुंचा और घर में घुसे तीनों जंगली सुअरों को बड़ी मसक्कत के बाद जंगल की ओर खदेड़ा।

विज्ञापन

वहीं घर वालों की मानें तो शायद उनके घर का पीछे का दरवाजा खुला रह जाने के कारण सुअर पीछे के दरवाजा से अंदर घुस आए। बता दें कि चिचगोहना गांव सोननदी के किनारे जंगल से लगा हुआ गांव है और इस इलाके में जंगली सुअर के साथ काफी संख्या में भालू और जंगली जानवरों की मौजूदगी है। जो आए दिन जंगलों से गांव और बस्ती में आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed