फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   9 ias officers failed to submit property returns

छग के 9 आईएएस अफसरों ने नहीं बताई संपत्ति

Mon, 11 Mar 2013 02:16 PM IST
नई दिल्ली/रायपुर/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 02:16 PM IST
विज्ञापन
9 ias officers failed to submit property returns

सरकार के करीब 1,057 आईएएस अफसरों ने साल 2012 की अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। इनमें छत्तीसगढ़ के 9 आईएएस अफसर शामिल हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने अपनी वेबसाइट पर रविवार को अचल संपत्ति नहीं बताने वाले आईएएस अफसरों की जानकारी सार्वजनिक की है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार ब्यौरा न देने वालों में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. चित्तरंजन कुमार खेतान और डॉ. एम गीता शामिल हैं। सात अन्य आईएएस अफसर 2012 बैच के हैं। अचल संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वालों में सबसे ज्यादा 147 अफसर उत्तरप्रदेश के हैं। उसके बाद मणिपुर त्रिपुरा के 100 अफसरों ब्यौरा नहीं दिया है। मध्यप्रदेश के 88 अफसर हैं। सबसे कम सिक्किम से 7 अफसर हैं।
विज्ञापन


इस सूची में निलंबित आईएएस दंपती अरविंद और टीनू जोशी भी शामिल हैं। जोशी दंपती के ठिकानों पर 2010 में आयकर छापे में 350 करोड़ रुपए की आय का पता चला था। नियामानुसार अखिल भारतीय सेवाओं के अफसरों को जनवरी माह तक बीते साल की संपत्ति का ब्यौरा देना होता है। समय पर ब्यौरा न देने पर प्रमोशन भी रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्यौरा ने देने वाले छग के आईएएस अफसर

नाम                 बैच
डॉ. सीके खेतान          1987
डॉ. एम. गीता            1997
शिव अनंत तयाल         2012
रितेश कुमार अग्रवाल      2012
स्वाति श्रीवास्तव          2012
रनबीर शर्मा              2012
रजत बंसल              2012
अभिजीत सिंह            2012
पुष्पेंद्र कुमार मीना         2012

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed