फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   80 lakh rupees seized during police checking operation in Raipur

रायपुर पुलिस का चेकिंग अभियान: 80 लाख रुपए जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा माजरा

Tue, 05 Sep 2023 08:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 05 Sep 2023 08:04 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों से 80 लाख रुपए जब्त किया है। कार में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 68 लाख 44 हजार रुपए पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन
80 lakh rupees seized during police checking operation in Raipur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार व्यक्तियों से 80 लाख रुपए जब्त किया है। कार में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 68 लाख 44 हजार रुपए पुलिस ने जब्त किया है। चेकिंग के दौरान पाया गया कि रुपए को अलग-अलग बैग में भरकर लेजा रहे थे। दूसरी ओर स्कूटी सवार एक व्यक्ति ने डिग्गी में 11 लाख 59 हजार 850  रुपए भरकर ले जा रहा था। मामले में चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला गंज थाने क्षेत्र का है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान चारपहिया वाहन में सवार तीन व्यक्तियों के कब्जे से 68 लाख 44 हजार रुपए लेजा रहे थे। चेकिंग के दौरान वाहन में बैग रखे हुए थे, जिन्हें खोलकर देखने पर बैग में पैसे और नोट गिनने की मशीन थी। पुलिस पूछताछ पर व्यक्तियों ने अपना नाम अनूप माखीजा, मनोज मंत्री और रितेश नागदिया बताया। इसके संबंध में किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिखाया और पुलिस को लगातार गुमराह कर रहे थे। पुलिस ने रुपए जब्त कर उनके खिलाफ थाना गंज में धारा 102 जा.फौ. के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। 
विज्ञापन


ये हैं आरोपी

  • अनुप माखीजा 35 साल, निवासी देवपुरी, थाना टिकरापारा, रायपुर।
  •  मनोज मंत्री 51 साल, निवसी अमलीडीह, थाना न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर।
  •  रितेश नागदिया 36 साल, निवासी कंचन बाग गुजराती सोसायटी, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव।



दूसरी ओर मौदहापारा थाने क्षेत्र एमजी रोड स्थित अशोका होटल के सामने पुलिस चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार एक व्यक्ति को रोककर उसके डिक्की और थैले को चेक किया गया। थैले को चेक करने पर उसमें पैसे रखा था। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नरेश तलरेजा, निवासी रायपुर होना बताया। पुलिस ने पैसे के संबंध में पूछताछ करने और कागजात मांगने पर उसने कोई कागजात नहीं बताया, जिस पर पुलिस ने अमलीडीह, रायपुर निवासी नरेश तलरेजा 54 साल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 लाख 59 हजार 850 रुपए जब्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए हो रही है विशेष चेकिंग
राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों को रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने इसके साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को देखते हुए सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए पुलिस की ओर से विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही पुलिस की ओर से रात्रि गश्त की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed