फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   8 year old girl raped in Korba minor accused arrested by police

Chhattisgarh: कोरबा में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, नाबालिग आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 08 Nov 2022 10:16 AM IST
Digvijay Singh एएनआई, छत्तीसगढ़
एएनआई, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 10:16 AM IST
सार

नाबालिग लड़की रविवार की सुबह जंगल में मवेशी चराने गई थी, इस दौरान पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय युवक वहां पहुंच गया और उसने उसके साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
8 year old girl raped in Korba minor accused arrested by police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में पुलिस ने बांगो थाना क्षेत्र के कुरु भाटा गांव में घटना के 24 घंटे के भीतर 8 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में एक 16 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। कोरबा जिले में एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


नाबालिग लड़की रविवार की सुबह जंगल में मवेशी चराने गई थी, इस दौरान पीड़िता के पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय युवक वहां पहुंच गया और उसने उसके साथ मारपीट की। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता शाम से पहले घर पहुंच गई और वह घर पर चुपचाप बैठी रही। शाम को जब नाबालिग के माता-पिता खेत में काम कर घर पहुंचे तो देखा कि घर खून से लथपथ था और नाबालिग के कपड़े खून से सने थे। 

विज्ञापन

 


काफी पूछताछ के बाद बच्ची ने हिम्मत जुटाई और अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। नाबालिग की हालत देखकर परिजन 112 पर उसे बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376एबी और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed