फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   75 workers of nine villages including SPs state secretary joined Congress

Bijapur: सपा के प्रदेश सचिव सहित नौ गांवों के 75 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Sat, 08 Apr 2023 06:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Apr 2023 06:49 PM IST
सार

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है जिनका विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया गया है।

विज्ञापन
75 workers of nine villages including SPs state secretary joined Congress
सपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के लोग मिलनसार है और कांग्रेस पार्टी सभी को लेकर चलने वाली पार्टी है कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में अच्छे विकास विकास कार्य हो रहे है जिससे प्रसन्न होकर कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को अपनाते हुए हम 75 लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है। ये बातें समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे सुरेश कुमार सोडी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी प्रवेश करते हुए कही हैं।

विज्ञापन


शनिवार को बीजापुर में विधायक विक्रम मंडावी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम व अन्य कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में नौ गावों के 75 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी के विकास कार्यों और कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति को अपनाते हुए समाजवादी पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। समाजवादी पार्टी से कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं और कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत करते हुए विधिवत कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कराया गया है। 
विज्ञापन


बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया है जिनका विधिवत कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के 75 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रवेश किया है इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी अन्य दलों के कार्यकर्ता लगातार संपर्क कर रहे है आने वाले दिनों में और लोग कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करेंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed