{"_id":"f948fb84d150a37664b9d6684a8d38a4","slug":"70-maoists-surrender-in-chhattisgarh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में 70 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में 70 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
एजेंसी / रायपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 05:36 AM IST
विज्ञापन
राज्य के आदिवासी बहुल बस्तर क्षेत्र के सुकमा जिले में 15 महिलाओं समेत 70 नक्सलियों ने बृहस्पतिवार को आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले अधिकतर निचले दर्जे के कार्यकर्ता हैं जिनमें प्रतिबंधित नक्सली आंदोलन और हिंसा की विचारधारा के प्रति निराशा देखी जा रही है। बस्तर रेंज के आईजी एसआरपी कल्लूरी ने
कहा, यह बस्तर पुलिस की एक और बड़ी उपलब्धि है, जो लगातार कैडर के सदस्यों को मुख्यधारा में शामिल होने को राजी करने में सफल रहे हैं।
आईजी ने कहा कि 15 महिलाओं समेत 70 विद्रोहियों ने चिंतलनार क्षेत्र के जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
विज्ञापन
