फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   68 youths from Chhattisgarh leave for 'Sardar 150 Unity March', CM Vishnudev Sai extends best wishes

CG: छत्तीसगढ़ के 68 युवा 'सरदार 150 यूनिटी मार्च' के लिए रवाना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं

Sun, 23 Nov 2025 04:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 23 Nov 2025 04:32 PM IST
सार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर केंद्र सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ में हिस्सा लेने के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के 68 युवक-युवतियां रविवार को राजधानी रायपुर से नागपुर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
68 youths from Chhattisgarh leave for 'Sardar 150 Unity March', CM Vishnudev Sai extends best wishes
छत्तीसगढ़ के 68 युवा 'सरदार 150 यूनिटी मार्च' के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर केंद्र सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘सरदार 150 यूनिटी मार्च’ में हिस्सा लेने के लिए चयनित छत्तीसगढ़ के 68 युवक-युवतियां रविवार को राजधानी रायपुर से नागपुर के लिए रवाना हो गए। रवाना होने से पहले सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हरी झंडी दिखाकर टीम को विदा किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। मंच से मुख्यमंत्री ने “सरदार पटेल अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारे लगाए, जिसके बाद पूरा स्टेडियम राष्ट्रीयता की भावनाओं से सराबोर हो गया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव की बात है कि राज्य के 68 युवा इस ऐतिहासिक यात्रा में हिस्सा लेकर एकता और अखंडता का संदेश देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, “सरदार पटेल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना की थी, और आज ये युवा उसी विचार को आगे बढ़ा रहे हैं।”
विज्ञापन


समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव और खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी मौजूद रहे। खेल मंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल कदमों की दूरी नहीं, बल्कि देश की विविधता और राष्ट्रीय एकता को समझने का माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा के तहत छत्तीसगढ़ की टीम ‘नर्मदा प्रवाह’ ग्रुप का हिस्सा बनकर नागपुर से केवड़िया (गुजरात) तक सात दिन की दूरी तय करेगी। यह यात्रा 30 नवंबर को विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा—स्टैच्यू ऑफ यूनिटी—पर समापन होगी। मार्ग में युवाओं के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, खेल प्रतियोगिताएँ और संवाद कार्यक्रम भी रखे गए हैं, जिससे प्रतिभागियों में देशभक्ति, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक समझ बढ़ेगी।


बस रवाना होते समय पूरा परिसर “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। प्रतिभागियों ने कहा कि यह अनुभव जीवनभर यादगार बनेगा और उन्हें देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed