{"_id":"603813128ebc3e14ff1e7f32","slug":"54-security-personnel-died-in-two-years-120-naxalite-killed-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पिछले दो वर्षों में नक्सली हिंसा में 54 जवान शहीद, 120 नक्सली ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पिछले दो वर्षों में नक्सली हिंसा में 54 जवान शहीद, 120 नक्सली ढेर
Fri, 26 Feb 2021 02:43 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रायपुर
एजेंसी, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में नक्सली हिंसा में सुरक्षा बल के 54 जवान शहीद हुए हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बृहस्पतिवार को विपक्ष के नेता धरमलाल कौशिक के सवाल के लिखित जवाब में राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बताया कि राज्य में एक जनवरी वर्ष 2019 से 31 जनवरी 2021 तक नक्सली हिंसा में 54 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए हैं। इनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के 18 जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
साहू ने बताया कि इस अवधि में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ों में 120 नक्सली मारे गए हैं तथा 659 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
उन्होंने बताया कि शहीद जवानों के परिजनों को 28.88 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि दी जानी थी, इसमें से 26.63 करोड़ रुपये की राशि का वितरण किया गया है, जबकि 2.25 करोड़ रुपये शेष है। मंत्री ने बताया कि राज्य के 36 शहीद पुलिस जवानों में से 29 जवानों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
साहू ने बताया की वर्ष 2019 में मुठभेड़ों में 79 नक्सली मारे गए और 315 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। वहीं वर्ष 2020 में 41 नक्सली मारे गए तथा 344 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।
विज्ञापन