{"_id":"5aae40a54f1c1b21578b5553","slug":"51-year-old-fire-set-himself-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"51 साल के व्यक्ति ने पैट्रोल छिड़क खुद को किया आग के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51 साल के व्यक्ति ने पैट्रोल छिड़क खुद को किया आग के हवाले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 18 Mar 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां 51 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार सुबह 11 बजे पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले कि कोई कुछ सोच पाता वह पूरी तरह से झुलस चुके थे। आसपास के लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। जब घटना की जानकारी परिवार वालों तक पहुंची तो वह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित को इलाज के लिए इमरजेंसी वार्ड में दाखिल किया।
विज्ञापन
पुलिस को दी जानकारी में पीड़ित के बेटे ने कहा कि मैं अतुल सिंह महामाया चौक के पास रहता हूं। हम एक भाई और तीन बहने हैं। मेरे पिता की पिछले 5-6 महीने से मानसिक हालत ठीक नहीं हैं। उनका नाम सुंदर सिंह ठाकुर है।
विज्ञापन
उनका इलाज अपोलो और भिलाई में चल रहा है। बेटे ने आगे कहा कि हमारी मां की मृत्यु 1990 में हो गई थी। जिसके कारण पिता की स्थिति ठीक नहीं है। इसके बाद उन्होंने शनिवार को सड़क पर आकर अपने ऊपर पैट्रोल डालकर आग लगा ली। पिताजी अभी ठीक से बात नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पीड़ित व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए उन्होंने स्वंय को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आगे कहा कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।
मदद के लिए कोई आगे नहीं आया
वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से किसी ने भी पीड़ित को आग लगाने से नहीं रोका। बल्कि लोग तमाशा देखते रहे और वीडियो बनाते रहे। जिस जगह पर पीड़ित ने खुद को आग लगाई है, वहां लोगों का आना जाना लगा रहता है। वहां पर कई दुकानें भी हैं। वह सबसे व्यस्ततम चौराहों में से एक है। जब दुकानदारों से पूछा गया कि वह मदद के लिए क्यों नहीं आए तो उनमें से एक ने कहा कि मैं बैंक गया था।
वहीं दूसरे दुकानदार का कहना है कि उसका दिल कमजोर है। इसलिए उसने मदद नहीं की। उसी जगह पर एक ठेले वाला भी रोज खड़ा होता है। जब घटना के बारे में ठेले वाले से पूछा गया तो उसने कहा कि वह उस समय वहां मौजूद नहीं था। यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि मदद ना करने वाले लोगों में से ही किसी ने वीडियो बनाया। जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया। जब एक वीडियो बनाने वाले से पूछताछ की गई तो उसने भी कुछ कहने से मना कर दिया।