फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   5 bookies arrested for playing online IPL in raipur

Raipur: चारपहिया वाहन में घूम-घूमकर खेला रहे थे ऑनलाइन IPL सट्टा  5 सटोरिए चढ़े पुलिस के हत्थे

Mon, 10 Apr 2023 08:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 08:01 PM IST
सार

सटोरियों पर पुलिस के कड़ी कार्रवाई के बाद भी अपराध थम नहीं रहा है। फिर भी अपराधी  अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक के बाद एक ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब सटोरिए चारपहिया वाहन में घूम-घूमकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे थे।

विज्ञापन
5 bookies arrested for playing online IPL in raipur
पांच सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सटोरियों पर पुलिस के कड़ी कार्रवाई के बाद भी अपराध थम नहीं रहा है। फिर भी अपराधी  अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। एक के बाद एक ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हद तो तब हो गई, जब सटोरिए चारपहिया वाहन में घूम-घूमकर ऑनलाइन सट्टा खेला रहे थे। बिना डर के दबंगई के साथ घूम-घूमकर आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा संचालित करा रहे थे। 5 सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सटोरिए माना थाना के तहत आने वाला ग्राम बनरसी में चारपहिया वाहन में ऑनलाइन सट्टा खेलाने के लिए सेटअप बना रखे थे। आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा का संचालन करा रहे थे। आईपीएल सट्टा खेलाने और खेलने वालों पर रायपुर पुलिस कड़ी नजर रख रही है।
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट और थाना माना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि चारपहिया वाहन में पांच व्यक्ति सवार थे। जांजगीर चांपा निवासी राहुल वस्त्राकार, रामकांत पाटले, रितेश मिरी, रवि महंत और सिविल लाइन रायपुर निवासी गुरप्रीत सिंह आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सटोरियों से 1 लैपटॉप, 5 मोबाइल और चारपहिया वाहन लाखों रुपये का सट्टा का हिसाब जब्त किया गया है। जब्त  मशरूका की कुल कीमत 4 लाख रुपए है। सटोरियों के खिलाफ माना थाना में अपराध क्रमांक 110/23 धारा 4(क) जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत अपराध दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed