{"_id":"64e8a84c9ea37d337b09da15","slug":"400-new-vehicles-of-dial-100-112-will-run-in-33-districts-in-chhattisgarh-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में दौड़ेंगी डायल 100\/112 की 400 नई गाड़ियां, सीएम भूपेश ने दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में दौड़ेंगी डायल 100/112 की 400 नई गाड़ियां, सीएम भूपेश ने दी स्वीकृति
Fri, 25 Aug 2023 06:41 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 25 Aug 2023 06:41 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के हर जिलों में अब डायल 100/112 गाड़ियां तुरंत मिलेंगी। राज्य सरकार ने आपातकालीन पुलिस रिस्पांस इमरजेंसी सेवा डायल 100/112 गाड़ी की संख्या बढ़ा दी है। राज्य के 33 जिलों में 400 नए वाहन दौडेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के हर जिलों में अब डायल 100/112 गाड़ियां तुरंत मिलेंगी। राज्य सरकार ने आपातकालीन पुलिस रिस्पांस इमरजेंसी सेवा डायल 100/112 गाड़ी की संख्या बढ़ा दी है। राज्य के 33 जिलों में 400 नए वाहन दौडेंगे। सीएम भूपेश बघेल के निर्देशन में इसकी खरीदी के लिए वित्त विभाग ने 33 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। इन गाड़ियों को प्रदेश के सभी 33 जिलों में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
साल 2018 में इस योजना को 11 जिलों में लागू किया गया था। इसके लिए 252 वाहनों का खरीदा किया गया था। साल 2018 में खरीदे किए गए अधिकांश वाहनों ने अपना माइलेज पूरा कर लिया है। कुछ वाहन आने वाले महीने में पूरा कर लेंगे। ऐसे में इस व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए और सभी जिलों में संचालित करने नवीन वाहनों की आवश्यकता थी।
विज्ञापन
जेम की वेबसाइट पर वाहनों की उपलब्धता और दरों के आधार पर शासन की ओर से दी गई स्वीकृति के अनुरूप केंद्रीय खरीदी समिति के निर्णय के बाद जेम में ऑनलाइन प्रदाय आदेश के माध्यम से वाहनों का क्रय होगा।
विज्ञापन
33 जिलों 400 डायल 100/112 गाड़ियां
यह सेवा बहुत उपयोगी साबित हो रही है। इसके माध्यम से गंभीर परिस्थितियों में नागरिकों को आपात मदद जल्द मिलती है। अब इस सेवा के अंतर्गत 400 अतिरिक्त वाहन जुड़ने से यह इमरजेंसी सेवा और भी मजबूत होगी। अधिक नागरिकों इसके लाभ मिल पाएंगे। इस योजना की उपयोगिता को देखते हुए पूरे राज्य में संचालित करने शासन ने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अनुरूप नवीन वाहनों की खरीदी का प्रावधान किया गया।