{"_id":"5c5a81bfbdec22739f757251","slug":"40-officers-including-collectors-of-12-districts-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में 12 जिलों के कलेक्टरों समेत 40 अधिकारियों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में 12 जिलों के कलेक्टरों समेत 40 अधिकारियों का तबादला
Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
संदीप भट्ट
भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
भूपेश बघेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 12 जिलों के कलेक्टरों समेत 40 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि राज्य सरकार ने दुर्ग जिला के कलेक्टर उमेश कुमार अग्रवाल का तबादला गृह विभाग के विशेष सचिव के पद पर किया है। उनके स्थान पर उर्जा विभाग के विशेष सचिव अंकित आनंद को दुर्ग जिला का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह राज्य शासन ने धमतरी जिला के कलेक्टर सीआर प्रसन्ना का तबादला संचालक पशु सेवाएं के पद पर और कोरबा जिला के कलेक्टर मोहम्मद कैसर अब्दुलहक का तबादला विशेष सचिव उर्जा विभाग के पद पर किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि सूरजपुर जिला कलेक्टर केसी देवासेनापति, रायपुर नगर निगम के आयुक्त रजत बंसल, रायपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक सोनी, बालोद जिले की कलेक्टर किरण कौशल का भी तबादला कर दिया किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने बलौदाबाजार भाटापारा जिला कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक, राजनांदगांव जिला कलेक्टर भीम सिंह, कोरिया जिला कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा और बलरामपुर जिला कलेक्टर हीरालाल नायक का भी तबादला किया है।
उन्होंने बताया कि इसी तरह राज्य शासन ने मुंगेली जिले के कलेक्टर डोमन सिंह, सुकमा जिला कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य और कांकेर जिला कलेक्टर रानू साहू का भी तबादला किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने कई अन्य अधिकारियों का भी तबादला किया है।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के लगातार तबादले हो रहे हैं। राज्य सरकार ने नए मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति भी कर दी है।