फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   4 naxal commander killed in encounter

छत्तीसगढ़ में पुलिस को बड़ी सफलता, चार नक्सली कमांडर ढेर

Wed, 17 Aug 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
4 naxal commander killed in encounter
- फोटो : gettty

छत्तीसगढ़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नक्सल प्रभावित दंतेवाडा जिले में चार बड़े नक्सली कमांडरों को मार गिराया। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के 12 कैंपों को भी ध्वस्त कर दिया। नक्सल मामलों के विशेष पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्‍थी ने बताया कि यह मुठभेड़ कांकेर के जंगलों में हुई।

विज्ञापन


अवस्‍थी ने बताया कि मंगलवार को बस्तर और दंतेवाडा जिले के कांकेर इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जिला पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के जवानों को बड़ी संख्या में मौके के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षाबल पुंगार पहाड़ी इलाके में पहुंचे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


इस पर जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए पलटवार शुरू कर दिया। आमने सामने हुई फायरिंग में नक्सलियों के पैर उखड़ गए और वो भाग निकले। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाया जिसमें चार नक्सलियों के शव उनके कैंप में पड़े मिले। माना जा रहा है हमले में कई नक्सली गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उनके साथी ले जाने में सफल रहे। उनकी खोजबीन में सुरक्षाबलों ने अभियान चलाया हुआ है। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के 12 से ज्यादा ठिकानों को भी नष्ट कर दिया। वहां से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed