फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   39 elephants group reached village and destroying crops in korba

Korba: गांव के पास पहुंचा 39 हाथियों का दल, फसलें की चौपट, डरकर रात भर जागते रहते हैं ग्रामीण

Wed, 14 Dec 2022 01:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 14 Dec 2022 01:57 PM IST
सार

एसडीओ आशीष खेलवार ने बताया कि प्रभावित गांवों में लोगों को सतर्क कर दिया गया है। हाथी जंगल में ही रहे इसके लिए वन विभाग की टीम निगरानी में जुटी हुई है। अभी तक किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। हाथी वापस जाएं इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे है।

विज्ञापन
39 elephants group reached village and destroying crops in korba
संकेतिक फोटो - फोटो : Pixabay

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर हाथियों की आमद ने ग्रामीणों को परेशानी में डाल दिया है। क्षेत्र में पहुंचे 39 हाथियों के दल से लोग दहशत में है। हाथियों ने भी आते ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। उन्होंने किसानों की सब्जियों की फसल को चौपट कर दिया। हाथियों की दहशत इतनी है कि ग्रामीण रात में जागने को भी मजबूर हो रहे हैं। वहीं वन विभाग की ओर से भी सतर्क रहने की सलाह ग्रामीणों को दी जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा वन मंडल की करतला रेंज में हाथियों का दल पहुंचा है। बताया जा रहा है कि यह हाथी कोटमेर के आस-पास घूम रहे हैं। वहीं कोरबा रेंज में भी एक दतैंल हाथी मौजूद है। किसानों की फसलों को चौपट करते हुए हाथियों का दल कोरबी की ओर बढ़ा है। बताया जा रहा है कि धान की फसल कटने के बाद हाथी अब गांवों के नजदीक पहुंच रहे हैं। हालांकि अभी तक हाथियों ने जान का नुकसान नहीं पहुंचाया है। 
विज्ञापन


कोरबा वनमंडल हाथियों से सबसे अधिक प्रभावित रहा है। हालांकि दो साल से हाथी कम ही आते हैं। धरमजयगढ़ वनमंडल की सीमा में करतला रेंज आता है। इसी वजह से मांड नदी पारकर हाथी पहुंच जाते हैं। हाथियों के आने के बाद वन विभाग की ओर से चांपा, कोटमेर, करतला और आस-पास गांवों में मुनादी कराई गई है। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। वहीं वन विभाग की टीम हाथियों पर निगरानी रख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed