{"_id":"64db7803c7e0fb678c08c294","slug":"36-sarvasamaj-honored-karni-sena-state-president-virendra-singh-in-raipur-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर: करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह का 36 बिरादरी के सर्वसमाज ने किया सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर: करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह का 36 बिरादरी के सर्वसमाज ने किया सम्मान
Tue, 15 Aug 2023 06:45 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 15 Aug 2023 06:45 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर 36 समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया। तोमर के जन्मदिन को करणी सेना के सभी सदस्यों और कई समाज के लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन
करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के जन्म दिवस के अवसर पर 36 समाज के लोगों ने उनका सम्मान किया। तोमर के जन्मदिन को करणी सेना के सभी सदस्यों और कई समाज के लोगों ने मिलकर धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर बीरगांव क्षेत्र में उत्तरभारतीय भोजपुरी समाज, साहू समाज, यादव समाज और देवांगन समाज ने जन्मदिन कार्यक्रम का आयोजन किया।
इसके अलावा मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध गायक अमर रघुवंशी, करणी सेना के विभिन्न पदाधिकारियों, 36 सर्वसमाज के कई सदस्यों और मित्रों ने घर पहुंचकर बधाई दी। तोमर बीरगांव में आयोजित होने वाले छठ महापर्व और महादेव घाट रायपुर में प्रतिमाह पूर्णिमा की संध्या पर आयोजित होने वाली खारुन गंगा महाआरती के प्रमुख आयोजक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाते हैं। जन्म दिवस के अवसर पर दिनभर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।