{"_id":"60f12625ccf78f55b26c08c6","slug":"35-jawans-infected-from-police-training-academy-in-rajnandgaon-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना पॉजिटिव, अलग-अलग जिलों से आए थे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना पॉजिटिव, अलग-अलग जिलों से आए थे लोग
Fri, 16 Jul 2021 11:54 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:54 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस फिर से कहर बनकर टूटा है। राजनांदगांव स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में 35 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस घटना के बाद एकेडमी समेत पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से तेज होने लगे हैं। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजनांदगांव स्थित छत्तीसगढ़ पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे 35 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद एकेडमी में हड़कंप मच गया। संक्रमित जवान अलग-अलग जिलों से ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर कलेक्टर ने पूरे इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। यहां 650 जवान और ट्रेनिंग ले रहे हैं, जिन पर संक्रमण का खतरा है।
ट्रेनिंग एकेडमी प्रबंधक ने कोरोना नियम पालने का दावा किया
वहीं, ट्रेनिंग एकेडमी प्रबंधक की तरफ से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का दावा किया जा रहा है। प्रबंधक के मुताबिक, अलग-अलग केंद्रों से पहुंचे इन जवानों की रेगुलर कोविड जांच की गई थी। जांच के दौरान जवान कोविड संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। साथ ही केंद्र में रह रहे दूसरे जवान भी विशेष रूप से एहतियात बरत रहे हैं। साथ ही सख्ती के साथ कोविड नियमों के पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।