फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   31 new cases of corona infection were reported in Chhattisgarh and active patients 342 now

छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 342 हुई

Sun, 19 Dec 2021 12:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 19 Dec 2021 12:33 AM IST
सार

18 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया। वहीं राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 1,46,76,900 हो गई है।

विज्ञापन
31 new cases of corona infection were reported in Chhattisgarh and active patients 342 now
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर में कोरोना वायरस की दहशत अभी कम नहीं हुई है, अभी भी रोज सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं, साथ ही अब ओमिक्रॉन का खतरा भी धीर-धीरे देश में बढ़ रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में शनिवार को नए मामले सामने आए, इसके बाद संक्रमितों की संख्या 10,07,378 हो गई, जबकि कोई मौत दर्ज नहीं हुई।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि छह लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 22 लोगों ने दिन के दौरान घर से एकांतवास पूरा कर लिया, जिससे राज्य में 342 सक्रिय मामलों के साथ स्वस्थ होने की संख्या बढ़कर 9,93,441 हो गई।
विज्ञापन


18 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया
उन्होंने बताया कि रायगढ़ में 15 नए मामले सामने आए, इसके बाद रायपुर में चार मामले सामने आए। 18 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया। वहीं कोरोना जांच को लेकर कहा कि शनिवार को 14,268 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 1,46,76,900 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुक्रवार को भी करीब 20 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया
इससे पहले शुक्रवार को भी करीब 20 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया था। शुक्रवार को भी 29 लोगों ने घर में एकांतवास पूरा किया था और वहीं कोरोना जांच की बात की जाए तो शुक्रवार को भी  25,029 कोरोना के नमूने लिए थे। 


बढ़ रहा है नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा
 देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में अब तक 48, दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, केरल में 11, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश(1) तमिलनाडु(1) बंगाल(1) और चंडीगढ़ में (1) मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed