{"_id":"61be2f8aef825f501826b1c8","slug":"31-new-cases-of-corona-infection-were-reported-in-chhattisgarh-and-active-patients-342-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 342 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : कोरोना संक्रमण के 31 नए मामले सामने आए, सक्रिय मरीजों की संख्या 342 हुई
Sun, 19 Dec 2021 12:33 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:33 AM IST
सार
18 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया। वहीं राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 1,46,76,900 हो गई है।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में कोरोना वायरस की दहशत अभी कम नहीं हुई है, अभी भी रोज सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं, साथ ही अब ओमिक्रॉन का खतरा भी धीर-धीरे देश में बढ़ रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ में शनिवार को नए मामले सामने आए, इसके बाद संक्रमितों की संख्या 10,07,378 हो गई, जबकि कोई मौत दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि छह लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई और 22 लोगों ने दिन के दौरान घर से एकांतवास पूरा कर लिया, जिससे राज्य में 342 सक्रिय मामलों के साथ स्वस्थ होने की संख्या बढ़कर 9,93,441 हो गई।
विज्ञापन
18 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया
उन्होंने बताया कि रायगढ़ में 15 नए मामले सामने आए, इसके बाद रायपुर में चार मामले सामने आए। 18 जिलों में कोई ताजा मामला सामने नहीं आया। वहीं कोरोना जांच को लेकर कहा कि शनिवार को 14,268 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 1,46,76,900 हो गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी करीब 20 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया
इससे पहले शुक्रवार को भी करीब 20 जिलों में कोई मामला सामने नहीं आया था। शुक्रवार को भी 29 लोगों ने घर में एकांतवास पूरा किया था और वहीं कोरोना जांच की बात की जाए तो शुक्रवार को भी 25,029 कोरोना के नमूने लिए थे।
बढ़ रहा है नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा
देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 12 राज्यों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में अब तक 48, दिल्ली में 22, तेलंगाना में 20, राजस्थान में 17, कर्नाटक में 14, केरल में 11, गुजरात में 5, उत्तर प्रदेश में 2, आंध्र प्रदेश(1) तमिलनाडु(1) बंगाल(1) और चंडीगढ़ में (1) मरीज मिले हैं।