{"_id":"5c24b582bdec2256e13014d7","slug":"3-lakh-farmers-waives-farm-loans-of-chhattisgarh-says-cm-bhupesh-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ सीएम का बड़ा बयान, तीन लाख किसानों के खाते में आई कर्जमाफी की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ सीएम का बड़ा बयान, तीन लाख किसानों के खाते में आई कर्जमाफी की रकम
Thu, 27 Dec 2018 04:50 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: संदीप भट्ट
Updated Thu, 27 Dec 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ सरकार ने किसानों से कर्ज माफी के जो वादे किए थे उन्हें पूरा करने की कवायद बघेल सरकार ने शुरू कर दी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को राज्य के कई किसानों के बैंक खातों में कर्ज माफी का पैसा क्रेडिट हुआ। जब बस्तर, बीजापुर, कवर्धा, धमतरी सहित अन्य जिलों के किसानों के खाते में पैसे क्रेडिट होने का उनके मोबाइल पर संदेश आया तो इस बात का खुलासा हुआ।
उधर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि किसानों से किया गए वादों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। भूपेश बघेल ने कहा कि 3 लाख किसानों के खाते में कर्जमाफी की रकम आई है।
उन्होंने बताया कि एक हजार करोड़ की राशि किसानों के खाते में गई। बता दें कि उन किसानों के खाते में पैसे क्रेडिट किए जा रहे हैं, जिन्होंने नई सरकार बनने से पहले सोसायटी व को-ऑपरेटिव से लिया कर्ज अदा कर दिया था।
विज्ञापन
मालूम हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते 17 दिसंबर को शपथ लेते ही किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर हस्ताक्षर किए। बघेल ने राज्य के 16 लाख 65 हजार से अधिक किसानों का 6100 करोड़ कर्ज माफ करने की घोषणा की थी