फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 accused arrested in Raipur police

Raipur: राजधानी में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े घर में घुसकर चौकीदार को मारा चाकू, 3 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 28 May 2023 04:26 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Sun, 28 May 2023 04:26 PM IST
सार

रायपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी शहर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में घुसकर चौकीदार को जमकर पीटा है। तीन बदमाश घर में घुसकर चौकीदार से पैसों की मांग की।

विज्ञापन
3 accused arrested in Raipur police
दो अरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रायपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बाद भी शहर में दिनदहाड़े गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बदमाशों ने घर में घुसकर चौकीदार को जमकर पीटा है। तीन बदमाश घर में घुसकर चौकीदार से पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने उस पर चाकू से वार कर पर्स में रखे रुपए लेकर फरार हो गए। मामले में एक नाबालिग युवक समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


इस मामले में निमोरा धरसींवा, रायपुर निवासी प्रार्थी ताराचन्द साहू ने धरसींवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने बताया कि 
25 मई को 3 लड़के बाइक से आए और सीधे घर में घुस गए। बदमाशों ने पैसे की मांग करने लगे। पैसे नहीं देने पर मारपीट की। इस दौरान प्रार्थी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो एक बदमाश ने उसके कमर के नीचे चाकू से 3 से 4 बार वार किया। प्रार्थी के जमीन पर गिरने पर  बदमाशों ने पैंट में रखे 3 हजार रुपय लेकर फरार हो गए। प्रार्थी पानी टंकी के पास बने भवन में रहकर चौकीदारी करता था। 
विज्ञापन


धरसींवा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 246/23 धारा 452, 394, 324, 34 भादवि. 25, 27 आर्म्स एक्ट का रिपोर्ट दर्ज  किया गया है। मामले में पुलिस ने छानबीन आरोपियों की धरपकड़ की। इसमें भनपुरी निवासी महेश रात्रे, रवि कुमार साहू और एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 1 हजार 300 रुपए, 1 बाइक और चाकू जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed