फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3 accused absconded after stealing copper worth Rs 4 lakh from factory, police caught the thieves in Raipur

Raipur Crime: फैक्ट्री से चार लाख रुपये का तांबा चोरी कर तीन आरोपी फरार, पुलिस ने चोरों को दबोचा

Sat, 10 May 2025 05:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 10 May 2025 05:53 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने महोबा बाजार स्थित अशोका टीन कैन्स प्रालि में चोरी की घटना को अंजाम दिये थे। लाखों रुपये कीमत के तांबा वायर की चोरी किये थे। आटो वाहन में चोरी के तांबा वायर को भरकर फरार हो गये थे।

विज्ञापन
3 accused absconded after stealing copper worth Rs 4 lakh from factory, police caught the thieves in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने महोबा बाजार स्थित अशोका टीन कैन्स प्रालि में चोरी की घटना को अंजाम दिये थे। लाखों रुपये कीमत के तांबा वायर की चोरी किये थे। आटो वाहन में चोरी के तांबा वायर को भरकर फरार हो गये थे। थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन ओरापी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सम्पूर्ण तांबा वायर 343 किलो जब्त किया गया है। जिसकी कीमत चार लाख रुपये बताया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रार्थी खेमराज बोपचे ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह महोबा बाजार स्थित अशोका टिन केनस प्राईवेट लिमीटेड में जनरल मैनेजर के पद पर कार्य करता है। तीन मई को शाम करीबन सात बजे प्रार्थी फैक्ट्री बंद कर अपने घर चला गया था। पांच मई को सुबह करीबन आठ बजे फैक्ट्री पहुंचा, तो देखा फैक्ट्री के बाहर दरवाजा में लगा। लॉक टूटा हुआ था, स्टोर रूम के अदंर जाकर देखा, तो कॉपर के पेटी का लॉक टूटा हुआ था। तांबा का वायर नहीं था। कोई अज्ञात चोर फैक्ट्री में लगे बाहर के ताले को तोडकर फैक्ट्री के अदंर प्रवेश कर तांबा का वायर चोरी कर फरार हो गया था।
विज्ञापन


एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ प्रार्थी और अन्य स्टॉफ से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात अरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों के अवलोकन में टीम के सदस्यों द्वारा घटना के पूर्व रात्रि में एक आटो वाहन को संदिग्ध अवस्था में घटना स्थल के पास देखा गया था जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आटो वाहन की जानकारी एकत्र करते हुए अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान टीम के सदस्यों द्वारा आमानाका निवासी बैकुंठ सोना की पतासाजी कर पकड़कर घटना के संबंध मे कड़ाई पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने 02 साथी वीरेन्द्र साहू एवं कुशल तांडी के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना एवं चोरी की मशरूका को आटो वाहन में भरकर फरार होना बताया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपी वीरेन्द्र साहू एवं कुशल ताण्डी की भी पतासाजी कर पकड़ा गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गई सम्पूर्ण ताम्बा वायर कुल 343 किलो एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग आटो वाहन जब्त किया गया। इसकी जुमला कीमती लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed