फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   29 Naxalites surrendered including seven female Maoists impressed by government plans in Narayanpur

Narayanpur: 29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सात महिला माओवादी भी शामिल, सरकार की योजनाओं से प्रभावित

Wed, 29 Jan 2025 03:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर
अमर उजाला नेटवर्क, नारायणपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 29 Jan 2025 03:49 PM IST
सार

नारायणपुर जिले में 29 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 22 पुरूष व 07 महिला नक्सली शामिल हैं जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से नक्सलियों के लिए काम करते थे।

विज्ञापन
29 Naxalites surrendered including seven female Maoists impressed by government plans in Narayanpur
29 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारायणपुर जिले में 29 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पित माओवादियों में 22 पुरूष व 07 महिला नक्सली शामिल हैं जो क्षेत्र में सक्रिय रूप से नक्सलियों के लिए काम करते थे। आत्मसमर्पण से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। इतनी अधिक संख्या में नक्सलियों के आत्मसमपर्ण के पीछे माड़ और नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे विकास कार्य बड़ा कारण रहा हैं। तेजी से बनती सड़के गांव तक पहुंचती विभिन्न सुविधिाओं ने इन्हें प्रभावित किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में जनताना सरकार, मिलिशिया, सीएनएम, कृषि सदस्य, पंचायत सरकार अध्यक्ष/सदस्य शामिल है। 

विज्ञापन


नारायणपुर पुलिस ने बताया कि वर्ष 2024 से अब तक 71 से अधिक बडे़-छोटे कैडर के माओवादी का आत्मसमर्पण किए हैं। 60 से अधिक नक्सलियों का मारा जाना व 50 नक्सलियों का गिरफ्तार होने के परिणामस्वरूप नक्सली संगठन कमजोर होते जा रहा है। आत्मसमर्पण करने पर सभी नक्सली को प्रोत्साहन राशि 25 हजार का चेक प्रदान किया गया एवं उन्हें नक्सल उन्मुलन नीति के तहत् मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दिलाया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed