फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   286 agents arrested in case of irregular financial companies chitfund company

छत्तीसगढ़ सरकार चिटफंड कंपनियों के एजेंटों के खिलाफ मामले वापस लेने के लिए जल्द कदम उठाएगी

Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
संदीप भट्ट भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: संदीप भट्ट Updated Wed, 06 Feb 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
286 agents arrested in case of irregular financial companies chitfund company
भूपेश बघेल - फोटो : Facebook

विज्ञापन

 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने चिटफंड कंपनियों के एजेंटों के खिलाफ मामलों को वापस लेने के लिए जल्द कदम उठाने सहित कुछ अहम फैसले लिए।

राज्य के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि आज मंत्रिमंडल की बैठक में चिटफंड कंपनियों के एजेंटों के खिलाफ मामलों को वापस लेने और निवेशकों से उन्हें पैसे वापस दिलाने के लिए चर्चा की गई।

विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि राज्य में अनियमित वित्तीय कंपनियों (चिटफंड कंपनी) के मामलों में 286 एजेंटों की गिरफ्तारी हुई है। इस मामले में 263 चालान पेश किए गए हैं तथा 424 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुमान है कि दो लाख 70 हजार निवेशकों द्वारा 11 अरब पांच करोड़ रूपए इन कंपनियों में जमा कराए गए हैं। छत्तीसगढ़ में चिटफंड कंपनियों के खिलाफ 199 मामले दर्ज किए गए हैं।


चौबे ने बताया कि बैठक में यह भी फैसला किया गया कि राज्य में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अपेक्स बैंक में विलय नहीं होगा। इसके लिए सहकारिता विभाग को निर्देश दिया गया है।
'

साथ ही, सहकारिता क्षेत्र का विस्तार करने एवं सशक्तिकरण के संबंध में भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed