फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   28-year-old woman found murdered in Raipur: Bruises on head and face, blood-stained cement block found

रायपुर में 28 साल की महिला की हत्या: सिर-चेहरे पर वार के निशान, खून से सना सीमेंट का टुकड़ा मिला; एफआईआर दर्ज

Fri, 28 Aug 2026 01:14 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 28 Aug 2026 01:14 PM IST
सार

मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर के उपरखार इलाके में गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय बसंती निषाद के रूप में हुई है। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

विज्ञापन
28-year-old woman found murdered in Raipur: Bruises on head and face, blood-stained cement block found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम जुगेसर के उपरखार इलाके में गुरुवार सुबह एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय बसंती निषाद के रूप में हुई है। महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर खून से सना सीमेंट के टूटे पोल का टुकड़ा मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सुबह गांव में महिला का शव पड़े होने की सूचना कोटवार विचार दास मानिकपुरी को मिली। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान बसंती निषाद, पति सागर निषाद, निवासी जुगेसर के रूप में की। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला के सिर, आंख, नाक और चेहरे पर कई गंभीर चोटें थीं। शव के आसपास खून बिखरा हुआ था। पास ही सीमेंट का एक पोल टूटा पड़ा मिला, जिसके बड़े टुकड़े पर खून के निशान दिखाई दिए। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि इसी भारी टुकड़े से महिला पर हमला किया गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ शव का पंचनामा कराया। प्रारंभिक मर्ग जांच में चोट के कारण मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। एफआईआर के अनुसार वारदात 27 अगस्त की सुबह करीब सात बजे से पहले की है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है और आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, आसपास की गतिविधियों और संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। महिला की हत्या के पीछे व्यक्तिगत विवाद, पुरानी रंजिश या कोई अन्य कारण था, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ घटना की पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed