फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   28 rice mills in Kondagaon intensified their agitation over their pending problems

धान उठाव ठप: राइस मिल संचालकों ने सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन, 15 सूत्रीय मांगों को रखा

Thu, 05 Dec 2024 09:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 09:32 PM IST
सार

जिले की 28 राइस मिलों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर आंदोलन हो चला है। मिल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। 15 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। 

विज्ञापन
28 rice mills in Kondagaon intensified their agitation over their pending problems
सीएम को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की 28 राइस मिलों ने अपनी लंबित समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। 5 दिसंबर को मिल संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए अपनी 15 सूत्रीय मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि सरकार ने 2018-19 से लेकर 2023-24 तक की कस्टम मिलिंग, चावल परिवहन, बारदाना उपयोगिता शुल्क, और अन्य सेवाओं का भुगतान लंबित रखा है।

विज्ञापन


जिला राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश कटारिया और बसंत पारेख ने कहा कि बारदाना जमा पर अनुचित कटौती, एनआईसी पोर्टल की तकनीकी समस्याएं, और अनुबंध की अस्पष्ट शर्तों के कारण मिलों को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मिल संचालकों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, धान का उठाव बंद रहेगा। इस कारण जिले के धान खरीदी केंद्रों पर बफर लिमिट से अधिक धान जमा हो गया है, जिससे किसानों को फसल बेचने में मुश्किलें हो रही हैं। प्रशासन ने ज्ञापन राज्य सरकार को भेजने का आश्वासन दिया है। अब देखना होगा कि सरकार इस गंभीर मुद्दे का समाधान कब तक करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed