फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   27th Bhoramdev Festival will be held in Kawardha on March 19 and 20

भोरमदेव महोत्सव: छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को मिलेगा मंच, तैयारियों में जुटा प्रशासन, इस दिन होगा आयोजन

Fri, 03 Mar 2023 12:09 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 03 Mar 2023 12:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक 27वां भोरमदेव महोत्सव 19 एवं 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा। भोरमदेव महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के लिए प्रशासन और भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट जुट गए हैं। 

विज्ञापन
27th Bhoramdev Festival will be held in Kawardha on March 19 and 20
प्रशासन ने भोरमदेव महोत्सव स्थल का अवलोकन किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

कवर्धा में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर के नाम से आयोजित होने वाले भोरमदेव महोत्सव 2023 का आयोजन 19 और 20 मार्च को किया जाएगा। यह 27वां भोरमदेव महोत्सव होगा। छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक, पुरातत्विक, धार्मिक, पर्यटन और ऐतिहासिक महत्व के स्थल भोरमदेव मंदिर की ख्याति को बढ़ाने प्रति वर्ष महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने भोरमदेव महोत्सव के प्रांरभिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भोरमदेव महोत्सव स्थल का अवलोकन किया। 

विज्ञापन


इस दौरान क्रेडा सदस्य  कन्हैया अग्रवाल, कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल सहित ट्रस्ट के सदस्य एवं जिला स्तरीय अधिकारी, एसडीएस सहित अधिकारीगण उपस्थित थे। अवलोकन के बाद कलेक्टर ने भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों साझा बैठक कर महोत्सव के आयोजन की रूप रेखा के संबंध में प्रांरभिक चर्चा की। 
विज्ञापन


भोरमदेव मंदिर के प्रधान पुजारी ने बताया कि इस बार पंचाग के अनुसार भोरमदेव महोत्सव की तिथि 19 और 20 मार्च को निकल रही है। नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा ने बैठक में भोरमदेव महोत्सव की ख्याति को देश दुनिया तक बढ़ाने के लिए प्रभावी सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और परम्पराओं पर आधारित लोक कलाकारों को मंच देने का भी सुझाव दिए। कलेक्टर ने आयोजन की तैयारी की प्रारंभिक चर्चा की। पूर्व महोत्सव की तैयारी के लिए विभाग वार दिए गए दायित्वों की भी जानकारी ली। उसी आधार पर इस वर्ष भी आयोजन की प्रारंभिक तैयारी करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भोरमदेव मेला स्थल का किया निरीक्षण 

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित भोरमदेव सनातन तीर्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने भोरमदेव मंदिर स्थल, महोत्सव स्थल, प्राचीन सरोवर, भोरमदेव मेला स्थल,पार्किंग स्थल का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने महोत्सव स्थल, मेला स्थल, पार्किंग स्थल सहित कालाकारों के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर भी आवश्यक चर्चा कर जानकारियां दी। आयोजन स्थल में आवश्यक तैयारी के लिए पुलिस विभाग, जिला पंचायत, वन विभाग, एसडीएम कवर्धा, बोडला, लोक निर्माण, खाद्य विभाग तहसीलदार, विद्युत विभाग, पीएचई, जनपद पंचायत, सहित अन्य विभागों और कवर्धा से लेकर चौरा ग्राम पंचायत तक सभी ग्राम पंचायत एवं ग्रामों के लिए जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए आवेदन 13 मार्च तक

भोरमदेव महोत्सव 2023 में कार्यक्रम प्रस्तुति के लिए आवेदन 13 मार्च 2023 तक जिला कार्यालय कबीरधम के कक्ष क्रमांक 22 वरिष्ठ लिपिक शाखा में प्रस्तुत कर सकेत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed