{"_id":"6447d7e88db7412437077766","slug":"26-ias-officers-transfer-in-chhattisgarh-see-here-full-list-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 26 IAS ऑफिसर्स का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें पूरी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 26 IAS ऑफिसर्स का हुआ ट्रांसफर, यहां देखें पूरी सूची
Tue, 25 Apr 2023 07:08 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Tue, 25 Apr 2023 07:08 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में 6 महीने शेष हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 26 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में 6 महीने शेष हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में प्रदेश में एक बार फिर बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। 26 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
जारी आदेश के मुताबिक, अब बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम होंगे। वहीं आईएएस रिमिजियुस एक्का को बलराम-रामानुजगंज जिले का कलेक्टर बनाया गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कलेक्टर की जिम्मेदारी नरेंद्र कुमार दुग्गा संभालेंगे। वहीं बलौदाबाजार में रजत बंसल को मनरेगा का कमिश्नर बनाया गया है, उनकी जगह आईएएस चंदन कुमार को कलेक्टर नियुक्त किया गया है। गंडई छुई खदान जिले की कमान कलेक्टर गोपाल वर्मा को मिली है।
विज्ञापन
यहां देखें पूरी लिस्ट
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी। pic.twitter.com/4URAMTWZNz
विज्ञापन विज्ञापन— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) April 25, 2023