{"_id":"5d3e7cf98ebc3e6cbc33a235","slug":"2-naxals-killed-in-an-encounter-with-district-reserve-guard-team-in-konta-area-sukma","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ के सुकमा में जिला रिजर्व गार्ड ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को किया ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ के सुकमा में जिला रिजर्व गार्ड ने एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को किया ढेर
Mon, 29 Jul 2019 10:50 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुकमा
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 29 Jul 2019 10:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली समेत दो नक्सलियों को मार गिराया है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कन्हाईगुड़ा गांव के जंगल में डीआरजी के दल ने दो नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि कोंटा थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त पर रवाना किया गया था। जब पुलिस दल कन्हाईगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब पुलिस दल ने घटनास्थल की तलाशी ली तब वहां से एक महिला नक्सली समेत दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र के सात जिले बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर जिले में इस महीने की 28 तारीख से तीन अगस्त के मध्य नक्सली शहीद सप्ताह मना रहे हैं। इसे देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार सूचना आधारित अभियान चला रहा है जिसके कारण इस मानसून में भी पुलिस को सफलता मिल रही है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बस्तर जिले में 27 जुलाई को तीन महिला नक्सली समेत सात नक्सलियों को मार गिराया था।
SP Sukma, Shalabh Sinha: 2 naxals killed in an encounter with District Reserve Guard (DRG) team in jungle of Konta area. 2 bodies recovered. #Chhattisgarh pic.twitter.com/ijzvbeiJjy
— ANI (@ANI) July 29, 2019