{"_id":"68d249602f34f4c74308c46c","slug":"19-year-old-girl-working-in-the-field-was-struck-by-lightning-died-during-treatment-in-raigarh-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: खेत में काम करती 19 वर्षीय युवती आकाशीय बिजली की चपेट में आई, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: खेत में काम करती 19 वर्षीय युवती आकाशीय बिजली की चपेट में आई, इलाज के दौरान मौत
Tue, 23 Sep 2025 12:52 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:52 PM IST
सार
हेमा राठिया खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली के चपेट में आकर वह झुलस गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खेत में काम करते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झूलसी एक युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ प्रारंभिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बुलेकेरा निवासी एक युवती हेमा राठिया (उम्र 19 वर्ष) कल दोपहर खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली के चपेट में आकर वह झुलस गई। इस घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल युवती को उपचार के लिए घरघोड़ा सिविल अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्रारंभिक जांच में ही युवती को मृत घोषित कर दिया।
आकाशीय बिजली के चपेट में आकर युवती की मौत होने की जानकारी मिलते ही मर्ग पंचनामा पश्चात घरघोड़ा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।