{"_id":"590e93464f1c1b966b441dd0","slug":"19-maoists-arrested-9-were-involved-in-sukma-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: 19 नक्सली गिरफ्तार, 9 सुकमा अटैक में थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: 19 नक्सली गिरफ्तार, 9 सुकमा अटैक में थे शामिल
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Sun, 07 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
छत्तीसगढ़ पुलिस ने सुकमा अटैक में शामिल 9 माओवादियों समेत 19 को शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों से गिरफ्तार कर लिया। सुकमा के एएसपी जितेंद्र शुक्ला के मुताबिक सुकमा के बुरकापाल में हुए माओवादी हमले में शामिल 9 माओवादी में से छह को चिंतागुफा इलाके से तो वहीं तीन को चिन्तलनार से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इन 9 को सीआरपीएफ, कोबरा और डिस्ट्रिक्ट पुलिस चिन्तलनार, चिंतागुफा, बुरकापाल के ज्वॉइन्ट सर्च ऑपरेशन में पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान 19 में से 9 ने सुकमा हमले में शामिल होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य ऑपरेशन में 10 अन्य माओवादी भी कुकानर से गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें सीआरफीए, डीआरजी और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के जरिए गिरफ्तार किया गया है। इन 10 माओवादियों ने 10 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर जगदलपुर और सुकमा के बीच पुलिस गश्ती दल पर हमला करने के साथ ही दो ट्रकों में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इन सभी को दंतेवाड़ा जिला अदालत में पेश किया गया जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 24 अप्रैल को सीआरपीएफ के 25 जवान सुकमा के बुरकापाल क्षेत्र में माओवादी हमले में शहीद हो गए थे।