फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   17 coaches derailed with three freight train engines in Bastar Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: बस्तर जिले में मालगाड़ी के तीन इंजन सहित 17 डिब्बे पटरी से उतरे

Tue, 05 Jan 2021 12:49 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जगदलपुर
पीटीआई, जगदलपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 05 Jan 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
17 coaches derailed with three freight train engines in Bastar Chhattisgarh
train Accident - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सोमवार शाम को मालगाड़ी के तीन इंजन और 17 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के डिलमिली रेलवे स्टेशन के करीब सोमवार शाम मालगाड़ी के तीन इंजन और 17 डिब्बे पटरी से उतर गए।

विज्ञापन


यह हादसा तब हुआ जब मालगाड़ी दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल से आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद जगदलपुर से किरंदुल के बीच रेल यातायात बाधित हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और रेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे। हांलाकि घटनास्थल के घने जंगल और नक्सल प्रभावित होने के कारण सुधार कार्य में समय लग सकता है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तकनीकी कारणों से यह घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed