{"_id":"64132f13302e6b66420e3c38","slug":"16-female-cooks-injured-after-pickup-overturns-in-chhattisgarh-balod-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला रसोइयों से भरी पिकअप पलटी: 16 घायल, चार की हालत गंभीर; मिड-डे मील योजना में बनाती हैं खाना, हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला रसोइयों से भरी पिकअप पलटी: 16 घायल, चार की हालत गंभीर; मिड-डे मील योजना में बनाती हैं खाना, हड़ताल
Thu, 16 Mar 2023 08:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Mar 2023 08:30 PM IST
सार
मध्यान भोजन महिला कर्मचारियों ने बताया कि बेरोजगार लोगों को 25 सौ देने की बात भूपेश बघेल सरकार कह रही है। उन रसोइयों के केवल 87 रुपये प्रतिमाह ही दिया जा रहा है जिसका वे सब विरोध कर रही हैं। इसी क्रम में सरकार के फैसले के बाद सब धरने पर हैं।
विज्ञापन
घायल महिला रसोइयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बालोद में गुरुवार को महिला रसोइयों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 16 महिलाएं घायल हुई हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है इनमें चार की हालत गंभीर है। वहीं एक को महिला रसोइया को रेफर कर दिया गया है। यह सभी महिला रसोइया मिड-डे मील योजना में काम करती हैं और अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में शामिल होने के बाद घर लौट रही थीं। हादसा बालोद थाना क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हड़ताल में शामिल होने के लिए अलग-अलग गांवों से महिला रसोइया बालोद पहुंची थी। प्रदर्शन खत्म होने के बाद सभी ने पिकअप किराये पर की और उसी से लौटने लगीं। अभी पिकअप ग्राम निपानी और पीपर छेड़ी बीच पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास के लोग पहुंचे और फंसे हुई महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से रसोइया भवाना को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया कि उन्होंने 100-100 रुपये एकत्र कर पिकअप किराये पर ली थी। पिकअप चालक जितेंद्र साहू हादसे के बाद वहीं मौजूद था। महिला रसोइया उषा बाई ने बताया कि गाड़ी में करीब 25 लोग सवार थे। रोजाना की तरह हड़ताल से लौट रहे थे। हादसे के बाद कई महिलाएं सड़क पर ही बेहोश हो गई थी, जिन्हें संजीवनी 108 के माध्यम से जिला अस्पताल लाया गया है। कुछ महिलाओं को बाहर रेफर कर दिया गया है और कुछ महिलाओं को आगे इलाज के बाद रेफर किया जा सकता है।
विज्ञापन