फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   154 drunk drivers caught in three hours of checking, challans worth over Rs 15 lakh issued in Raipur

रायपुर में नाइट ड्राइव: तीन घंटे की चेकिंग में 154 ड्रंक ड्राइवर पकड़ाए, 15 लाख रुपये से अधिक का काटा चालान

Sat, 28 Feb 2026 07:33 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 28 Feb 2026 07:33 PM IST
सार

रात 10 बजे से 1 बजे तक चले तीन घंटे के सघन चेकिंग अभियान में 154 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 लाख 40 हजार रुपये का चालान किया गया।

विज्ञापन
154 drunk drivers caught in three hours of checking, challans worth over Rs 15 lakh issued in Raipur
तीन घंटे की चेकिंग में 154 ड्रंक ड्राइवर पकड़ाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली पर्व और बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए राजधानी रायपुर में पुलिस ने शुक्रवार रात विशेष अभियान चलाया। रात 10 बजे से 1 बजे तक चले तीन घंटे के सघन चेकिंग अभियान में 154 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 15 लाख 40 हजार रुपये का चालान किया गया।
विज्ञापन


अभियान रायपुर पुलिस द्वारा चलाया गया। पुलिस उपायुक्त यातायात एवं प्रोटोकॉल विकास कुमार के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला और दौलत राम पोर्ते के मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। शहर के प्रमुख आठ स्थानों पर स्टॉपर लगाकर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान 64 कार, 65 मोटरसाइकिल, 8 ट्रक, 12 टाटा एस पिकअप, एक बोलेरो, दो माजदा, एक ट्रैक्टर और एक ई-रिक्शा जब्त किए गए। सभी मामलों में मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त किए गए हैं। प्रकरणों को कार्य दिवस पर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा, जहां प्रत्येक मामले में न्यूनतम 10 हजार रुपये तक का अर्थदंड लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर आगामी दिनों में भी स्थान बदल-बदलकर इसी तरह की रात्रिकालीन चेकिंग जारी रखने की बात कही गई है, ताकि नशे में वाहन चलाने वालों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed