फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   15-year-old teenager becomes mother, 61-year-old suspect from the neighborhood accused of rape in Raipur

Raipur:15 साल की किशोरी बनी मां, अस्पताल में बच्चे को दिया जन्म,पड़ोस के 61 साल के संदिग्ध पर दुष्कर्म का आरोप

Sun, 17 Aug 2025 04:17 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 17 Aug 2025 04:17 PM IST
सार

15 वर्षीय किशोरी ने हाल ही में एक शिशु को जन्म दिया है, जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है और इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले 61 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
15-year-old teenager becomes mother, 61-year-old suspect from the neighborhood accused of rape in Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 15 वर्षीय किशोरी ने हाल ही में एक शिशु को जन्म दिया है, जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी हुई। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है और इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले 61 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में आरोपी की पहचान नगर निगम में संविदा कर्मचारी के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि यह व्यक्ति पीड़िता के घर के बिल्कुल पास ही रहता है। पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई में उसे हिरासत में ले लिया है और DNA जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


साल भर पुरानी घटना, किसी को भनक तक नहीं
पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया कि दुष्कर्म की घटना लगभग एक साल पहले हुई थी। इस दौरान किशोरी के परिवार ने केवल पेट दर्द की शिकायत सुनी, लेकिन उन्हें गर्भावस्था का पता तक नहीं चला। रोज़ी-मज़दूरी करने वाले इस परिवार का कहना है कि उन्हें मामले की गंभीरता बच्चे के जन्म के बाद ही समझ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच और आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी योगेश कश्यप ने बताया कि पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज कर रही है। DNA रिपोर्ट आने के बाद ही आरोपी की संलिप्तता पर अंतिम पुष्टि हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed