फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   15 days mega bandh in Keshkal Ghat Renovation work will be done with Rs 19 crore 61 lakh

CG: केशकाल घाट में 15 दिन का मेगा बंद, यातायात रहेंगे प्रभावित, 19 करोड़ 61 लाख से किया जाएगा नवीनीकरण कार्य

Sat, 09 Nov 2024 05:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Sat, 09 Nov 2024 05:27 PM IST
सार

कोंडागांव जिला प्रशासन ने केशकाल घाट मार्ग को 10 नवंबर से 25 नवंबर तक 15 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में घाट के छह प्रमुख मोड़ों का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा।
 

विज्ञापन
15 days mega bandh in Keshkal Ghat Renovation work will be done with Rs 19 crore 61 lakh
केशकाल घाट मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिला प्रशासन ने केशकाल घाट मार्ग को 10 नवंबर से 25 नवंबर तक 15 दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इस अवधि में घाट के छह प्रमुख मोड़ों का नवीनीकरण कार्य किया जाएगा, जिसकी अनुमानित लागत 19 करोड़ 61 लाख रुपये है। यह कदम केशकाल घाट पर लगातार लगने वाले जाम की समस्या को हल करने और सुरक्षित यातायात को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन


यातायात व्यवस्था में बदलाव
केशकाल घाट मार्ग पर छोटे वाहन जैसे कार और दुपहिया वाहन रायपुर से जगदलपुर की ओर जा सकेंगे, लेकिन जगदलपुर से रायपुर की ओर आने वाले इन वाहनों को बटराली–गोबरहीन–गढ़धनोरा–रांधा–उपरमूरवेंड–मुरनार होते हुए कांकेर–धमतरी–रायपुर का वैकल्पिक मार्ग दिया गया है। यात्री बसों के लिए केशकाल घाट मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा, जिसके लिए एक नया रूट निर्धारित किया गया है। जगदलपुर से रायपुर जाने वाली बसें अब विश्रामपुरी चौक, गोविंदपुर और दुधावा के रास्ते से गुजरेंगी और यही मार्ग रायपुर से जगदलपुर आने वाली बसों के लिए भी होगा।
विज्ञापन


मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट
भारी मालवाहक वाहनों के लिए भी एक अलग मार्ग तय किया गया है। जगदलपुर से रायपुर जाने वाले वाहन अब विश्रामपुरी–मालगांव–बोरई–नगरी–दुगली–कुरूद होते हुए रायपुर जाएंगे। इसी तरह रायपुर और राजनांदगांव से आने वाले मालवाहक वाहन रायपुर–धमतरी–कांकेर–अंतागढ़–नारायणपुर–कोंडागांव होते हुए जगदलपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीनीकरण के लिए प्रशासन का दावा
प्रशासन का दावा है कि 15 दिनों के इस मेगा बंद से घाट में होने वाले कांक्रीटिंग और डामरीकरण कार्य के बाद जाम की समस्या से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए व्यापक योजना बनाई गई है, जिसमें घाट के 6 प्रमुख मोड़ों को सुधारकर वहां कंक्रीटिंग और डामरीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed