फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   1421 crore sanctioned for road construction in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में सड़क निर्माण हेतु 1421 करोड़ मंजूर

Tue, 11 Dec 2012 11:25 AM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 11 Dec 2012 11:25 AM IST
विज्ञापन
1421 crore sanctioned for road construction in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 1138 सड़कों के लिए केंद्र से 1421 करोड़ 82 लाख रूपये की राशि मिलने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह राशि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दो वित्तीय वर्षों 2011-12 व 2012-13 में मिलेंगे। इसमें वर्ष 2011-12 में 1335 किमी. लंबाई की 403 सड़कों के लिए 500 करोड़ 76 लाख रूपये और वर्ष 2012-13 में 2377 किमी. लंबाई की 735 सड़कों के लिए 921 करोड़ 6 लाख रूपये की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और पंचायत एचं ग्रामीण विकास मंत्री हेमचंद यादव की विशेष पहल पर एशियन बैंक की सहायता से केंद्र सरकार यह राशि उपलब्ध कराएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव विवे ढ़ांड ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2011-12 में ग्रामीण सड़क सेक्टर (आर.आर.एस.-दो) और ग्रामीण संपर्क निवेश कार्यक्रम (आर.सी.आई.पी.-एक) के अन्तर्गत राज्य के दस जिलों की 403 सड़कों के लिए पांच सौ करोड़ 76 लाख रूपए की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इस महीने की पांच तारीख को नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की सशक्त समिति की पहली बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में 1798 किमी. की 518 सड़कों के लिए लगभग 700 करोड़ रूपये के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया था। मुख्यमंत्री ने भी बार-बार इस विषय पर केंद्रीय विकास मंत्री और केंद्र के अन्य अधिकारियों को ध्यान दिलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed