{"_id":"59426ce94f1c1b761a8b4583","slug":"14-naxalites-arrested-in-sukma-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 14 नक्सली गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, 14 नक्सली गिरफ्तार
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 15 Jun 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के सुकमा हमले में शामिल नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सुरक्षा बलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। हमले में शामिल 14 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इन नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने चिंतागुफा और चिंतालनर इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली बुरकापाल इलाके में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में शामिल थे।
आपको बता दें कि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी के तहत बुरकापाल हमले में शामिल रहे 34 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था। मामले में सुकमा के एएसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया था कि चिंतागुफा इलाके से 31 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन नक्सलियों की गिरफ्तारी फुलबागड़ी क्षेत्र से हुई।
ऑपरेशन जिले की पुलिस, एसटीएफ, और डीआरजी ने संयुक्त रूप से चलाया था। गौरतलब है कि इससे पहले 8 जून, 6 मई और 22 मई को भी बड़ी संख्या में नक्सलियों को गिरफ्तार किया था।