{"_id":"6386491f6ea54b5fd575d828","slug":"14-accused-arrested-in-a-death-during-a-fight-in-balodabazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: बलौदाबाजार में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक की मौत, 14 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: बलौदाबाजार में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक की मौत, 14 आरोपी गिरफ्तार
Tue, 29 Nov 2022 11:32 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
अमर उजाला नेटवर्क, बलौदाबाजार
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:32 PM IST
सार
शादी समारोह में डीजे पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभी भी पुलिस कुछ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलौदाबाजार स्थित नयन दास स्मृति परिसर में रविवार को एक वैवाहिक कार्यक्रम में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। अभी भी पुलिस कुछ आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बरात जिला मुंगेली से बरात आई हुई थी। कार्यक्रम में शामिल लोगों के साथ मनपसंद गाना लगाने की फरमाइश पर डीजे बजाने वाले से वाद विवाद शुरू हो गया था। इसके बाद आरोपियों में शामिल करण बंजारे, पंकज बंजारे, पिंटू बंजारे आदि अंदर घुसकर लाठी-डंडा, पत्थर एवं लोहे की रॉड से शादी में उपस्थित सभी लोगों के साथ मारपीट की। इसी बीच गणेश पाटले और उनके नाती प्रियांशु पाटले के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें प्रियांशु ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन गणेश पाटले को गंभीर चोट आई थी। साथ ही विवाह स्थल में उपस्थित कई लोगों को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार सचिंद्र चौबे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपियों में भगदड़ मचच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान गणेश पाटले की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चला। जिसमें सोमवार की रात तक एक नाबालिग समेत 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी भी कुछ आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन