फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   12 people of village suffering from vomiting and diarrhea admitted to district hospital in Balrampur Ramnujgan

Balrampur Ramnujganj: उल्टी और दस्त से गांव के 12 लोग पीड़ित, जिला अस्पताल में भर्ती, दो रेफर

Fri, 30 Aug 2024 04:56 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 30 Aug 2024 04:56 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम ओबरी के बरपारा में उल्टी दस्त से 12 लोग पीड़ित हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया।  

विज्ञापन
12 people of village suffering from vomiting and diarrhea admitted to district hospital in Balrampur Ramnujgan
उल्टी और दस्त से गांव के 12 लोग पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम ओबरी के बरपारा में उल्टी दस्त से 12 लोग पीड़ित हैं।जिन्हें जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया जिसमें से दो की स्थिति गंभीर देखते हुए गुरुवार को अंबिकापुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

विज्ञापन


बलरामपुर विकासखंड के ग्राम ओबरी के 12 लोग उल्टी दस्त से कैसे पीड़ित हो गए इसके कारणों अब तक पता नहीं चल सका है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा डोर टू डोर सर्वे कीया जा रहा है वहीं पीएचई के द्वारा पानी के नमूनों की जांच की जारी है।
विज्ञापन


जगदंबा उम्र 35 वर्ष, शैल 33 वर्ष, राम जन्म उम्र 63 वर्ष, बसंत सिंह उम्र 65 वर्ष, गुना 45 वर्ष, आंचल 17 वर्ष अनुभव 28 वर्ष, मनीषा 16 वर्ष, आभा उम्र 18 वर्ष, चंद्रमणि 15 वर्ष सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। वही उल्टी दस्त से चंदन 42 वर्ष सरस्वती उम्र 40 वर्ष की गंभीर स्थिति को देखते हुए अंबिकापुर रेफर किया गया जिनकी स्थिति सामान्य बताएं जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


52 घरों का कराया जा रहा डोर टू डोर सर्वे
ग्राम ओबरी में कुल जनसंख्या 327 है जिसमें जिसमें पुरुष 159 महिला 168 है यहां 52 घर है। उल्टी दस्त प्रभावित होने के बाद डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है उल्टी दस्त होने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है परंतु अनुमान लगाया जा रहा है की मछली खाने, केमिकल सब्जी एवं साफ सफाई नहीं होना हो सकता है।पीने के पानी का हैंड पम्प घर के आसपास दो चालू है जिसके अगल-बगल गंदगी के कारण भी हो सकता है। 


जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बसंत ने बताया कि उल्टी दस्त से पीड़ित ओबरी गांव में 7 लोग मिले थे कुल 12 मरिज उल्टी दस्त से पीड़ित मिले। जिसमें से 2 को अंबिकापुर लिए रेफर किया गया था। जिनकी स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया डोर टू डोर सर्वे कराया जा रहा है वहीं पानी की जांच की जांच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा की जारी है। आज उल्टी दस्त का एक भी मरीज गांव में नहीं मिला। स्थिति अभी सामान्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed